नई दिल्ली, जून 11 -- सीबीएसई ओएसएम सिस्टम की खामियों को उजागर करने वाले सार्थक सिद्धांत ने उन खबरों को झूठ करार दिया है जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि उन्हें आईआईटी कानपुर में जॉब मिली है। झारखंड के 17 वर्षीय छात्र सिद्धांत ने यह साफ किया कि उन्हें आईआईटी कानपुर की तरफ से जॉब का कोई भी ऑफर नहीं आया है। रांची के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र सार्थक सिद्धांत सीबीएसई की ऑनस्क्रीन मार्किंग (OSM) टेंडरिंग प्रक्रिया में गड़बड़ियों को उजागर करने के बाद चर्चा में आए थे। दरअसल यह कन्फ्यूजन इसलिए हुआ क्योंकि आईआईटी कानपुर ने सीबीएसई ओएसएम सिस्टम की कमियां बताने वाले एक अन्य छात्र निसर्ग अधिकारी को नौकरी पर रखा है। उन्होंने सीबीएसई के ऑनस्क्रीन पोर्टल में कमियों के बारे में एक ब्लॉग पोस्ट लिखा था। उन्हें आईआईटी कानपुर के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब C3i...