नई दिल्ली, मार्च 12 -- CBSE Fake News Alert 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक फर्जी नोटिस को लेकर छात्रों और अभिभावकों को सतर्क किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी देशों में रहने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी की परीक्षा के संबंध में वायरल किया जा रहा नोटिस पूरी तरह से आधारहीन और गलत है। बोर्ड ने अब आधिकारिक तौर पर संशोधित परीक्षा तिथि की पुष्टि कर दी है ताकि छात्रों के बीच बना भ्रम दूर हो सके।सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारी पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक सर्कुलर वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि मिडिल ईस्ट के परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गई है या इसकी तारीखों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस फर...