नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- सीबीएसई 2027 बोर्ड एग्जाम्स को लेकर उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। देशभर के लाखों छात्र, उनके पैरेंट्स और टीचर्स अब बस उसी एक पीडीएफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो अगले कुछ महीनों का रूटीन तय करेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की डेट शीट 2027 की। अफवाहों का बाजार गर्म है और सोशल मीडिया पर रोज नई-नई तारीखें वायरल हो रही हैं लेकिन हकीकत यह है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) बहुत जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डेट शीट जारी करने वाला है। अगर पिछले साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो माना जा रहा है कि अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में कभी भी यह धमाका हो सकता है। जिन भी स्टूडेंट्स को 2027 के इस एनुअल एग्जाम में बैठना है उनका दिल इस वक्त जोरों से धड़क रहा होगा। सीबीएसई की तरफ से...