नई दिल्ली, मई 3 -- Digilocker CBSE Class 12th Results 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा दे चुके लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक, सीबीएसई 12वीं का परिणाम अब किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे, बल्कि 'डिजिलॉकर' (DigiLocker) के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।डिजिलॉकर: मार्कशीट पाने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही सीबीएसई की आधिकारि...