नई दिल्ली, मार्च 10 -- CBSE Class 12 Maths Paper : 12वीं कक्षा के मैथ्स के प्रश्न पत्र में क्यूआर कोड संबंधी विवाद पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को स्पष्टीकरण जारी किया। सीबीएसई ने पुष्टि की है कि वायरल प्रश्न पत्र असली हैं और उनकी सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है। सीबीएसई ने आगे कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है कि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों। आपको बता दें कि सोमवार को आयोजित हुए सीबीएसई 12वीं गणित के प्रश्न पत्र पर मौजूद QR कोड यूजर्स को अंग्रेजी गायक रिक एस्टली के पॉपुलर गाने "Never Gonna Give You Up" के यूटूयूब वीडियो पर ले जा रहा था। इससे छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और संबंधित छात्रों व उनके अभिभावकों के मन में प्रश्न पत्रों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.