नई दिल्ली, मार्च 18 -- CBSE 12th Economics Exam Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाएं जारी हैं। इसी क्रम में आज आयोजित की गई इकोनॉमिक्स की परीक्षा ने छात्रों और शिक्षकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अधिकांश छात्रों का मानना था कि प्रश्नपत्र न केवल संतुलित था, बल्कि पूरी तरह से सीबीएसई द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर के पैटर्न पर आधारित था। विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल का इकोनॉमिक्स पेपर न तो बहुत कठिन था और न ही बहुत आसान; इसे 'मध्यम' स्तर का कहा जा सकता है, जो औसत और मेधावी दोनों तरह के छात्रों के लिए अच्छा था।प्रश्नपत्र का विश्लेषण: कैसा रहा पेपर का ढांचा? आज का प्रश्नपत्र दो मुख्य भागों में विभाजित था। मैक्रो इकोनॉमिक्स सेक्शन में राष्ट्रीय आय, मुद्रा और बैंकिंग ज...