नई दिल्ली, फरवरी 4 -- CBSE Class 12 Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 2026 की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पेन और पेपर के बजाय 'डिजिटल स्क्रीन' पर की जाएगी। सीबीएसई ने यह निर्णय मुख्य रूप से परिणामों में मानवीय गलतियों को कम करने और मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लिया है।क्या है डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया? अब तक शिक्षक फिजिकल रूप से उत्तर पुस्तिकाओं के पन्ने पलटकर अंक देते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होगी। स्कैनिंग: परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं सीधे क्षेत्रीय केंद्रों पर भेजी जाएंगी, जहां उन्हें उच्च-गुणवत्ता वाले स्कैनर्स के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.