नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- अगर आप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की बोर्ड के छात्र हैं और साल 2027 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो यह आपके लिए है। क्योंकि इन छात्रों को अपने बोर्ड एग्जाम के टाइमटेबल का इंतजार है। हालांकि सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा 2027 का ऑफिशियल टाइमटेबल नहीं जारी किया है। ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड नवंबर या दिसंबर 2026 में परीक्षा की डेटशीट जारी कर सकता है। इसके लिए छात्रों को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाई रहनी होगी। अगर टाइमटेबल जारी होता है, तो इसके बाद छात्र विषयवार परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकेंगे। फिलहाल, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपनी तैयारी में पूरी तरह ध्यान लगाएं और फर्जी डेटशीट पर को...