नई दिल्ली, मार्च 1 -- CBSE Board Exams Fake Notice: सोशल मीडिया के दौर में फर्जी खबरों का जाल बहुत तेजी से फैलता है, और इस बार इसका शिकार बने हैं विदेश में पढ़ाई कर रहे सीबीएसई (cbse) के छात्र। पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर एक सर्कुलर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में चल रही सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इस खबर ने हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच हड़कंप मचा दिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी और आधारहीन है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षाओं के रद्द होने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और सभी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.