नई दिल्ली, मार्च 15 -- CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने खाड़ी देशों में रहने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए निर्धारित सभी आगामी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। यह फैसला उन हजारों भारतीय छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है जो युद्धग्रस्त क्षेत्र में रहकर अपनी बोर्ड परीक्षाएं दे रहे थे।किन देशों में रद्द हुई परीक्षाएं? सीबीएसई ने अपने आधिकारिक सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि यह आदेश मिडिल ईस्ट के उन सभी सात देशों पर लागू होगा जहां सीबीएसई से संबद्ध स्कूल संचालित हैं। इन देशों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कतर, ओमान, कुवैत, ईरान शामिल हैं...