नई दिल्ली, मार्च 9 -- CBSE Board Exam 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने खाड़ी देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही, कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को लेकर और भी बड़ा फैसला लेते हुए इस अवधि के सभी पेपर पूरी तरह रद्द कर दिए गए हैं। यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों में स्थित सीबीएसई स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बोर्ड का यह फैसला छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।परीक्षा अपडेट: 10वीं और 12वीं के लिए क्या बदला? मिडल ईस्ट में बिगड़ते हालातों की समीक्षा के बाद सीबीएसई ने...