नई दिल्ली, जून 22 -- CBSE 12th Revaluation 2026 : कहते हैं कि अगर आपको अपनी मेहनत और खुद की काबिलियत पर पूरा भरोसा हो, तो आप किस्मत की लकीरों को भी बदल सकते हैं। झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली अवनी केजरीवाल ने कुछ ऐसा ही अनोखा कारनामा कर दिखाया है। सीबीएसई की 12वीं कक्षा के नतीजों में कम नंबर आने से मायूस होने के बजाय, अवनी ने अपनी सूझबूझ और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन यानी री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया। आज जब री-इवैल्यूएशन का फाइनल रिजल्ट सामने आया है, तो हर कोई हैरान है। अवनी ने परीक्षा में पूरे 500 में से 500 अंक हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।जब पसंदीदा विषय में कटे नंबर तो लिया बड़ा फैसला शुरुआती नतीजों में जब अवनी ने अपना स्कोरकार्ड देखा था, तो उन्हें अपनी ...