नई दिल्ली, मई 13 -- आखिरकार लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया और CBSE 12th Result 2026 जारी कर दिया गया। कई दिनों के लंबे इंतजार और चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सीबीएससी ने आज यानी 13 मई को नतीजे घोषित कर दिए। इस बार कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हैं। रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया से लेकर स्कूलों तक हर जगह सिर्फ नंबरों और प्रतिशत की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन इस बार कई छात्र अपनी मार्कशीट में दिख रहे A1, B2, C1 जैसे ग्रेड को लेकर भी उलझन में नजर आए। बहुत से छात्रों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इन ग्रेड्स का मतलब क्या है और कितने नंबर पर कौन-सा ग्रेड मिलता है।सिर्फ नंबर नहीं, ग्रेड भी बताते हैं असली प्रदर्शन सीबीएसई का ग्रेडिंग सिस्टम इस तरह बनाया गया है ताकि छात्रों की परफॉर्मेंस को सिर्फ प्रतिशत से नहीं बल्कि ओवरऑल कैटेगरी में भी समझा जा सके। ...