नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। बोर्ड जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परिणाम घोषित करने जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 'results.cbse.nic.in' स्लो हो जाती है या क्रैश कर जाती है। ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि तकनीकी युग में अब मार्कशीट हासिल करने के कई स्मार्ट विकल्प मौजूद हैं। छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट न केवल वेबसाइट से, बल्कि डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।डिजीलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट? डिजीलॉकर एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आपकी मार्कशीट पूरी तरह से सुरक्षित और वैलिड रहती ह...