नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- CBSE 12th Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड के नतीजों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच धड़कनें तेज हो गई हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई जल्द ही कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करने वाला है। इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं। तब से ही देश-दुनिया के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा देने वाले करीब 16 लाख से अधिक छात्र अपनी मेहनत का फल देखने के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं।रिजल्ट को लेकर क्या है ताजा अपडेट? हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की आधिकारि...