नई दिल्ली, मार्च 10 -- CBSE 12th Maths Paper Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा सोमवार को आयोजित हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर निकल रहे कई छात्र सवालों को लेकर चर्चा करते नजर आए। कुछ छात्रों ने पेपर को सामान्य बताया, लेकिन केस स्टडी से जुड़े सवालों में उलझने की बात भी कही। इस वजह से कई छात्र परीक्षा केंद्रों के बाहर मायूस दिखाई दिए। सेक्टर-27 स्थित केंब्रिज स्कूल के बाहर छात्रों के चेहरों पर परीक्षा को लेकर मायूसी देखने को मिली। कई छात्रों का कहना था कि एमसीक्यू और अधिकांश प्रश्न ठीक थे, लेकिन केस स्टडी वाले सवालों ने थोड़ी परेशानी खड़ी कर दी। छात्र गणेश शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार था, अनुभाग ए आसान रहा, लेकिन अनुभाग सी और डी में कैलकुलस के प्रश्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.