नई दिल्ली, अगस्त 12 -- CBSE 12th Compartment Result 2026 Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in और मुख्य पोर्टल cbse.gov.in पर 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार करने या पासिंग मार्क्स हासिल करने के लिए यह परीक्षा दी थी, वे अब बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link53.08% छात्र हुए पास सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए कुल 2,91,576 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,75,287 परीक्षा में शामिल हुए। ...