नई दिल्ली, मई 2 -- देशभर में इस समय लाखों छात्र और उनके परिवार सिर्फ एक खबर का इंतजार कर रहे हैं और वो है CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026। फरवरी से अप्रैल तक चली बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब हर छात्र जानना चाहता है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा और मार्कशीट कैसे डाउनलोड होगी। इस बार CBSE ने 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी, जो सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिजल्ट को लेकर हलचल काफी तेज हो चुकी है। मीडिया बातचीत में परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने साफ कहा है कि रिजल्ट तभी जारी होगा जब उसकी तैयारी पूरी हो जाएगी। ऐसे में छात्र फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।रिजल्ट चेक करने से पहले ये ...