नई दिल्ली, मई 13 -- CBSE Class 12 Result 2026 आने के बाद अब बोर्ड ने लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है। जिन छात्रों के नंबर उम्मीद से कम आए हैं या जो किसी विषय में कंपार्टमेंट में चले गए हैं, उनके लिए CBSE जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह फैसला उन छात्रों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है जो एक और कोशिश करके अपने अंक सुधारना चाहते हैं। बोर्ड के मुताबिक Class 12 Supplementary Examination 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी और यह परीक्षा एक ही दिन में कराई जाएगी। जल्द ही इसको लेकर विस्तृत सर्कुलर भी जारी किया जाएगा।LOC प्रक्रिया 2 जून से होगी शुरू CBSE ने साफ किया है कि छात्रों की List of Candidates यानी LOC प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बोर्ड ने स्कूलों और छात्रों को पहले ही चेतावनी दी ह...