CBSE 12वीं के छात्रों के लिए गुड न्यूज, री-इवैल्यूएशन की आखिरी तारीख बढ़ी
नई दिल्ली, जून 6 -- सीबीएसई ओएसएम विवाद के बाज 12वीं के लाखों छात्र अपनी कॉपियों की दोबारा जांच कराने और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए कई दिनों से वेबसाइट पर माथापच्ची कर रहे थे। लेकिन स्लो सर्वर, अटकते पेमेंट और वेबसाइट के क्रैश होने से छात्रों की धड़कनें और परेशानी दोनों काफी बढ़ गई थीं। ऐसे में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने इन परेशान छात्रों की पुकार सुन ली है। बोर्ड ने री-इवैल्यूएशन और आंसर शीट वेरिफिकेशन की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है।7 जून तक कर सकेंगे आवेदन पहले यह तय किया गया था कि छात्र 6 जून 2026 तक ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। लेकिन वेबसाइट पर अचानक बढ़े ट्रैफिक और ढेरों तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए, बोर्ड ने एक बड़ा और छात्र-हित में फैसला लिया। अब आप 7 जून 2026 की आधी रात तक आराम से इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.