CBSE 12वीं आंसरशीट चेक करने वाले टीचरों ने खोली OSM की पोल, अपनी ही संस्था को अनसुना कर अपनाया था OSM
नई दिल्ली, मई 27 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के चलते बुरी तरह घिर गया है। ओएसएम का गड़बड़झाला सामने आने के बाद 4 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपनी स्कैन आंसरशीट की मांग की है। 12वीं के मार्क्स कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में दाखिले और स्कॉलरशिप पाने में काम आते हैं, ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई ने ओएसएम सिस्टम अपनी ही एक गवर्निंग बॉडी के सदस्यों के सुझाव को अनसुना करके अपनाया था। गवर्निंग बॉडी के सदस्यों ने बोर्ड को सुझाव दिया था कि ओएसएम सिस्टम बड़े लेवल पर न अपनाकर पहले क्षेत्रीय कार्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाए जाएं। लेकिन सीबीएसई ने इस सलाह को नजरअंदाज कर दिया। छात्रों ने करीब 3 फीसदी रिजल्ट गिरने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.