नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- CBSE Second Board Exam 2026 Class 10: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की मुख्य परीक्षा के परिणाम आने के बाद अब उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है, जो किसी कारणवश एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं। बोर्ड ने दूसरी मुख्य परीक्षा यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने स्कूलों को कंपार्टमेंट और परीक्षा सुधार से जुड़े नए नियमों से अवगत कराया है, ताकि छात्रों को अपना साल बचाने का पूरा अवसर मिल सके। इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा उन छात्रों को मिलेगा जिनकी कंपार्टमेंट आई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए एक नहीं, बल्कि पूरे तीन अवसर दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कि बोर्ड के ये नए नियम छात्रों के भविष्य को कैसे प्रभावित करेंगे। यह...