नई दिल्ली, जुलाई 9 -- CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Digilocker: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की कोई निश्चित आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जून- जुलाई 2026 में घोषित कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 के बीच किया गया था, जिसमें देश भर के 6.68 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। नतीजा जारी होते ही छात्र बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना फाइनल स्कोरकार्ड देख सकेंगे।मई में हुई थी परीक्षा, छात्रों को मिला परफॉर्मेंस स...