नई दिल्ली, फरवरी 17 -- CBSE Class 10th Maths Exam Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा आज देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्रों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। अधिकांश छात्रों और शिक्षकों का मानना है कि प्रश्न पत्र काफी सीधा और संतुलित था, लेकिन कई छात्रों को इसे समय पर पूरा करने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।छात्रों की पहली प्रतिक्रिया: आसान पर लेंथी (लंबा) परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि गणित का पेपर एनसीईआरटी (NCERT) के सिलेबस के इर्द-गिर्द ही था। कोई भी प्रश्न सिलेबस से बाहर का नहीं लगा। हालांकि, एक आम शिकायत जो लगभग हर छात्र की थी, वह थी पेपर की लंबाई। छात्रों का कहना था कि कुछ 'केस स्टडी' वाले प्र...