नई दिल्ली, जून 6 -- सीबीएसई के कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हे हैं। हालांकि अभी तक सीबीएसई की ओर से रिजल्ट घोषित करने की ऑफिशियल डेट जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट जून 2026 में जारी किया जाएगा। बता दें कि इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है, जिसमें एक मुख्य परीक्षा और दूसरी अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा शामिल है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की ऑधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई ने दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 से 21 मई 2026 के बीच किया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुसार, कक्षा 10 के छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधारन...