नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- CBSE class 10 results 2026 OUT: इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हो गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस बार कमाल की फुर्ती दिखाते हुए 15 अप्रैल 2026 को 10वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड की तरफ से एक रिलीज भी जारी की गई है जिसमें अलग-अलग इलाकों (रीजन) में पासिंग प्रतिशत का भी ब्योरा दिया है। जारी किए गए डेटा के मुताबिक, दक्षिण भारत के छात्रों ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं, तो दूसरी तरफ कुछ इलाकों को अभी भी अपनी पढ़ाई के स्तर पर काफी पसीना बहाने की जरूरत नजर आ रही है। त्रिवेंद्रम ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए पूरे देश में पहला मुकाम हासिल किया है, वहीं पूर्वोत्तर के अहम शहर गुवाहाटी को इस बार मायूसी का सामना करना पड़ा है और वह लिस्ट में सबसे नीचे है।सीबीएसई 10वीं ...