नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- cbse class 10th result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्र इन दिनों अपनी धड़कनें थामे बैठे हैं। ताजा अपडेट्स और बोर्ड के गलियारों से छनकर आ रही खबरों की मानें तो, सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 (सेशन 1) अप्रैल के बीच में यानी अगले एक हफ्ते के भीतर कभी भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन तैयारी जिस रफ्तार से चल रही है, उससे साफ है कि इस साल छात्रों को नतीजों के लिए पिछले सालों की तरह मई के दूसरे हफ्ते तक इंतजार नहीं करना होगा।समय से पहले क्यों आ रहे हैं नतीजे? अमूमन देखा जाता है कि सीबीएसई मई के मध्य में अपने नतीजे जारी करता है, पिछले साल भी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 13 मई को आए थे। तो फिर इस बार इतनी जल्दी क्यों? इसकी स...