नई दिल्ली, जुलाई 9 -- IIT Kanpur B.Cyber Result 2026 Out, Direct Link : साइबर सिक्योरिटी... सीबीएसई ओएसएम विवाद के बाद आजकल ये शब्द हर किसी की जुबान पर है। डिजिटल दुनिया जितनी तेजी से फैल रही है, हैकर्स और साइबर खतरों का जाल भी उतना ही घना होता जा रहा है। इसी खतरे से निपटने और देश को मजबूत डिजिटल सुरक्षा देने के लिए भारत के सबसे बेहतरीन संस्थानों में से एक, आईआईटी कानपुर ने एक बहुत ही शानदार और वक्त की जरूरत के हिसाब से बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी कोर्स शुरू किया था। अब उन तमाम नौजवान छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है जो इस खास अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम का हिस्सा बनने का सपना देख रहे थे। जी हां, आईआईटी कानपुर ने अपने बी.साइबर 2026 बैच के एडमिशन रिजल्ट्स का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो अब दिल थाम कर...