नई दिल्ली, मई 24 -- CBSE के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने के बाद लाखों छात्र अपने नंबरों की दोबारा जांच यानी री-इवैल्यूएशन और रीचेकिंग के लिए पोर्टल पर पहुंचे। लेकिन इसी दौरान कई छात्रों और अभिभावकों ने शिकायत की कि वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही है, लॉगिन नहीं हो पा रहा और पेमेंट तक फेल हो रहे हैं। लगातार बढ़ती शिकायतों ने मामला बड़ा बना दिया। अब केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले पर बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीधे दखल देते हुए आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों की टीम को CBSE की मदद के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं।शिक्षा मंत्री ने क्या कहा? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साफ कहा कि छात्रों का हित सबसे ऊपर है और CBSE को प्राथमिकता के आधार पर सभी जरूरी सुधार करने होंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया ...