CBSE के OSM विवाद के बाद चेयरमैन राहुल सिंह का तबादला, 1996 IAS बैच के हैं अधिकारी
नई दिल्ली, जून 2 -- CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल को लेकर मचे देशव्यापी बवाल के बीच केंद्र सरकार ने एक बेहद सख्त और बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड के नए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम और री-इवैल्यूएशन पोर्टल में आई गंभीर तकनीकी खामियों के बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए सीबीएसई के चेयरमैन (अध्यक्ष) राहुल सिंह और बोर्ड के सेक्रेटरी (सचिव) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की शुचिता को देखते हुए इसे सरकार की अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है।कौन हैं CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह? राहुल सिंह बिहार कैडर के 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के बेहद सम्मानित अधिकारी हैं। उन्हें पहली बार 13 मार्च, 2024 को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.