CBSE के OSM ठेके में करोड़ों का खेल, उतने ही काम के लिए क्यों बढ़ाए 10 करोड़ रुपये, क्या है नया खुलासा
नई दिल्ली, जून 5 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर आंसरशीट चेक करने के लिए दिए गए ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) ठेके में कई और गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। काम और लागत के विश्लेषण से गंभीर वित्तीय विसंगतियां और अनियमितताएं दिख रही हैं। टेंडर के कागजातों और वर्क ऑर्डर पेपरों की समीक्षा करने से सामने आया है कि समान कार्य और समान उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या के बावजूद प्रोजेक्ट की लागत में 10 करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी कर दी गई। दरअसल सीबीएसई की ओर से ओएसएम को लेकर जारी पहले दो टेंडरों और तीसरे टेंडर के वर्क ऑर्डर के बीच अनुमानित कॉन्ट्रैक्ट की कीमत में 10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। गौरतलब है कि तीसरा टेंडर ही सफल बोली लगाने वाली कंपनी कोएम्प एडु टेक ( Coempt Edu Teck ) को जारी किया गया था। तीसरे टेंडर में काम पहले जितना ही रहने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.