नई दिल्ली, जून 2 -- CBSE की उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल स्कैनिंग और ई-वैल्यूएशन (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) यानी OSM के लिए दिए गए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। टेंडर रिकॉर्ड के अनुसार हैदराबाद की कंपनी Coempt Edu Teck Pvt Ltd ने टेक्निकल और फाइनेंशियल इवैल्युएशन में देश की दिग्गज आईटी कंपनी TCS को पीछे छोड़ दिया। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मतुाबिक CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में आई तकनीकी दिक्कतों और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई देरी के बाद इस ठेके की जांच और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।तकनीकी मूल्यांकन में Coempt को मिली बढ़त टेंडर डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक तकनीकी मूल्यांकन में Coempt Edu Teck को 100 में से 91 अंक मिले, जबकि TCS को 89 अंक प्राप्त हुए। दोनों कंपनियों को कर्मचारियों की संख्या, सुरक्षा मानकों, ISO औ...