नई दिल्ली, जून 28 -- सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद कई छात्रों ने अपने अंकों और मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इन्हीं छात्रों में वेदांत भी शामिल थे, जिनका मामला काफी चर्चा में रहा। वेदांत ने दावा किया था कि सीबीएसई की ओर से उपलब्ध कराई गई रिस्पॉन्स शीट उनकी वास्तविक उत्तर पुस्तिका नहीं थी। उनका कहना था कि बोर्ड जिस कॉपी को उनकी बता रहा है, वह उनकी लिखी हुई कॉपी नहीं थी। 12वीं बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर हुई इस कथित गड़बड़ी ने वेदांत को मानसिक रूप से काफी परेशान किया। उन्होंने सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपत्ति सार्वजनिक की और सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। हालांकि, इसके बाद सीबीएसई के ऑनलाइन स्कैनिंग और मूल्यांकन प्रणाली (OSM) को लेकर भी ...