नई दिल्ली, मार्च 2 -- CBSE बोर्ड एग्जाम के बीच राजधानी दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें सरदार पटेल विद्यालय और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।मौके पर भेजी गई सुरक्षा टीमें स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें मौके पर भेज दी गईं। फिलहाल स्कूल परिसरों में गहन सुरक्षा जांच चल रही है। यह भी पढ़ें- एग्जाम सेंटर पर सिख महिला से पगड़ी उतारने को कहा? MPPSC परीक्षा में हंगामा यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम पर जानलेवा हमला करने वाला बदमाश मुठभेड...