नई दिल्ली, जून 2 -- सीबीएसई ने 12वीं की आंसरशीट की रीइवैल्यूएशन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने रीइवैल्यूएशन पोर्टल https://postresult.cbseit.in/pvr खोल दिया है। लेकिन बोर्ड ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है। अब आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी जो भी छात्र अपनी आंसरशीट रीइवैल्यूएट करवाना चाहता है उसे अपना आधार नंबर डालकर वेरिफिकेशन करना होगा। सीबीएसई ने कहा कि सुरक्षा कारणों से आधार वेरिफिकेशन फीचर को शामिल किया गया है। जिन बच्चों के पास आधार नहीं है, उनके लिए माता-पिता, रिश्तेदार या अभिभावक के आधार डिटेल्स का उपयोग किया जा सकता है। इस स्थिति में आधार में दर्ज नाम, जन्म तिथि और लिंग उसी व्यक्ति का होना चाहिए, जिसके आधार नंबर का उपयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्ट...