पटना, अक्टूबर 29 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों में रोट लर्निंग यानी रटने (रटंत) की प्रवृत्ति को समाप्त करने, विषय पर पकड़ बनाने और गहराई से समझ विकसित करने के लिए बड़ी पहल की है। बोर्ड की ओर से हर विषय के हर पाठ के लिए योग्यता-आधारित प्रश्न तैयार किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से अलग से एक पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। यह पोर्टल एक डिजिटल रिपॉजिटरी होगा, जहां हर कक्षा के हर विषय के हर पाठ के लिए योग्यता आधारित प्रश्नों का संग्रह होगा। इसका उद्देश्य शिक्षण और मूल्यांकन के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह ने बताया कि बच्चों में रटने की प्रवृति को व्यावहारिक ज्ञान देकर समाप्त किया जा सकता है। इसके लिए यह कदम सीबीएसई ने उठाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रश्न बैंक तैयार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.