नई दिल्ली, मार्च 3 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य पूर्व के कई देशों में जारी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। सीबीएसई ने कहा है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में चल रहे मौजूदा हालातों की समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने इन क्षेत्रों में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) और 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया है। छात्रों की सुरक्षा और वहां की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। बोर्ड परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद नई तिथियां जारी करेगा। बोर्ड बृह्स्पतिवार को स्थिति की समीक्षा करेगा और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के संबंध में जल्द निर्णय लेगा। इससे पहले बोर्ड ने 2 मार्च की सभी परीक्षा...