CBSE : डिजिलॉकर में मार्कशीट के साथ मिलेगी आंसरशीट, सीबीएसई रिजल्ट प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करेगी केंद्र सरकार
पंकज कुमार पाण्डेय, मई 30 -- सीबीएसई अगले साल से बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) पर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार छात्रों को पूरी आंसर शीट डिजिलॉकर (Digilocker) में उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। छात्रों को उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट के साथ-साथ उनकी आंसरशीट की स्कैन की हुई कॉपी भी सीधे डिजिलॉकर में मिलने की संभावना है। यह व्यवस्था अगले साल से लागू हो सकती है। 12वीं के छात्रों के पुनर्मूल्यांकन के नतीजे ओएसएम का भविष्य तय करेंगे। ओएसएम विवाद के बाद परीक्षा सिस्टम में ज्यादा पारदर्शिता और डिजिटलीकरण लाने की व्यापक कोशिश के तहत इस कदम पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, सरकार ने भी यह माना है कि ओएसएम में खामियां हैं। इससे जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.