CBSE : आंसरशीट से पन्ना गायब, 35 नंबर का फर्क, OSM ने 12वीं के छात्रों को रुलाया, कीं ये गंभीर शिकायतें
प्रमुख संवाददाता, मई 27 -- सीबीएसई 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी को लेकर फिर गड़बड़ी सामने आई है। इसको लेकर छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कॉपियों में पन्ने गायब होने, सही उत्तरों पर अंक नहीं मिलने और स्कैन कॉपी समय पर उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की है। अभिभावक गीतू मोजो ने एक्स पर लिखा कि उनकी बेटी को चार विषयों की स्कैन कॉपी मिली, लेकिन एक उत्तर पुस्तिका में 22वां पन्ना गायब था। उन्होंने आरोप लगाया कि कई ऐसे उत्तरों पर अंक नहीं दिए गए जो आधिकारिक उत्तर कुंजी से मेल खाते हैं। 30-35 अंकों का अंतर कक्षा 12 के छात्र के भविष्य और प्रवेश प्रक्रिया पर बड़ा असर डाल सकता है। एक अन्य यूजर अनुराधा तिवारी ने एक्स पर लिखा कि सीबीएसई की तथाकथित ओएसएम मूल्यांकन प्रणाली छात्रों के भविष्य को खराब कर रही है। उन्होंने पुस्तकों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.