CBSE : अगले साल भी जारी रह सकती है सीबीएसई 12वीं आंसरशीट की डिजिटल चेकिंग, शिक्षा मंत्रालय से मिले संकेत
नई दिल्ली, मई 23 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) को 12वीं कक्षा में ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) को लेकर भले ही सवालों का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन बोर्ड अगले साल भी इसे जारी रख सकता है। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े वरिष्ठ सूत्रों ने शुक्रवार को यह संकेत दिया है। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने ओएसएम प्रणाली पर उठ रहे सवालों का भी बचाव किया। कहा कि जो समस्याएं बताई जा रही हैं, वे पूरी परीक्षा प्रक्रिया के कुल दायरे की तुलना में बेहद सीमित हैं। कहा कि इस साल मिली प्रतिक्रिया और पूरी प्रक्रिया की समीक्षा के बाद ही अंतिम फैसला होगा। लेकिन ज्यादा उम्मीद कमियों को दूर कर डिजिटल मूल्यांकन ही जारी रखने की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मुझे यकीन है कि अगले साल भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। हां, सीबीएसई पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करेगा और सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.