CBSE: 'Tender investigator' सार्थक से मिले राहुल गांधी; बोले- "सार्थक, अपने सिद्धांतों पर हमेशा अडिग रहो"
नई दिल्ली, जून 2 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के डिजिटल कॉपियों के मूल्यांकन यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर मचा बवाल अब देश की मुख्य राजनीति के केंद्र में पहुंच गया है। मंगलवार शाम को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 17 वर्षीय छात्र और whistleblower सार्थक सिद्धांत से मुलाकात की। सार्थक वही छात्र हैं जिन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए सीबीएसई के ओएसएम टेंडर आवंटन में भारी वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का पर्दाफाश किया था। यह मुलाकात इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि इससे कुछ ही घंटे पहले सार्थक ने शिक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सामने पेश होकर अपनी पूरी जांच रिपोर्ट और सबूत सौंपे थे। इसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने एक्शन लेते हुए सीबीएसई के तत्कालीन चेयरमैन राहुल सिंह को हटा दिया और पूरे ओए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.