CBSE: छात्र कॉपी भी देख सकेंगे, री-इवैल्यूएशन के बाद क्या ऑप्शन, CBSE ने जारी किए नियम
अभिनव उपाध्याय, जून 23 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा कि यदि किसी छात्र की शिकायत पर मूल्यांकन में सीबीएसई को त्रुटि नहीं मिली और परिणाम में बदलाव नहीं आया तब भी छात्र को कॉपी देखने का मौका मिलेगा। सीबीएसई ने पहली बार ऐसी व्यवस्था की है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यदि छात्र चाहता है तो सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अपनी उत्तरपुस्तिका का निरीक्षण कर सकता है। इसके लिए शीघ्र ही नीति बनाकर समय सारिणी जारी की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि नियमित और प्राइवेट छात्रों की पूरक और अंकसुधार परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। ज्ञात हो कि बोर्ड ने सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन से जुड़े आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए इस साल समय से पहले परीक्षा परिणाम जारी किया है। पिछले वर्ष परिणाम 27 जून से 11 जुलाई के बीच जारी हुए थे। इस बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.