हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 29 -- बिहार में एक टीचर के सनसनीखेज अपहरण और मर्डर के केस में महिला दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर जिले में बड़हरा के कोल्हरामपुर गांव निवासी प्राइवेट शिक्षक कमलेश राय के अपहरण मामले में सीबीआई ने एक महिला दारोगा को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से आरा के अनाईठ निवासी दारोगा अंजली कुमारी को बुधवार को लखीसराय से गिरफ्तार किया गया है। 2019 बैच की दारोगा अंजली लखीसराय में पोस्टेड थी। सीबीआई का मानना है कि अंजली अपहरण कांड की मुख्य साजिशकर्ता है। इससे पूर्व सीबीआई ने रूपेश चौबे को गिरफ्तार किया था। सीबीआई सूत्रों के अनुसार रूपेश महिला दारोगा का कथित मंगेतर है। सीबीआई की ओर से त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में शिक्षक कमलेश राय को अगवा कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- बिहार के जहानाबाद में 24 घंटे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.