CBI ने कानपुर कैंट बोर्ड की महिला कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, सहायक भी गिरफ्तार
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने गुरुवार शाम कानपुर कैंट बोर्ड कार्यालय में छापा मारकर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते महिला लिपिक और उसके संविदा सहायक को पकड़ लिया। 10 सदस्यीय टीम तीन गाड़ियों से पहुंची और देर रात तक दस्तावेजों की जांच और पूछताछ करती रही। कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। कैंट बोर्ड से 2016 में सेवानिवृत्त सफाई नायक रूपलाल का एरियर समेत आठ लाख रुपये बकाया था। चार लाख का भुगतान हो चुका था। शेष राशि की फाइल आगे बढ़ाने के लिए संविदा कर्मचारी ने लिपिक के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे थे। आरोप है कि कैंट बोर्ड में 70 कर्मचारियों के पेमेंट अटके पड़े हैं। फाइल आगे बढ़ाने के लिए उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। रूपलाल की शिकायत पर सीबीआई ने गुरुवार शाम घूस लेते हुए दोनों कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.