CBI जांच के खिलाफ पंजाब सरकार की याचिका, सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच करवाने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई करने को तैयार है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को भी कहा था कि प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को मुख्यमंत्री के एक विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) समेत पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने आदेश दिया था। अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से साझा किए गए दस्तावेज प्रथम दृष्टया उनके भ्रष्टाचार में लिप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.