CBI के पूर्व चीफ की पार्टी UP चुनाव में ठोकेगी ताल, सभी 403 सीटों के लिए मांगे आवेदन
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के पूर्व प्रमुख एम. नागेश्वर राव की पार्टी 'सर्वजन सनातन पार्टी' उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के पहले चरण की शुरुआत कर दी है। हैदराबाद में रहने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एम. नागेश्वर राव करीब एक महीने पहले काशी में गंगा तट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल आवेदन के जरिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक छंटनी की जाएगी। इसमें उपयुक्त पाए जाने वाले आवेदकों से दूसरे चरण में विस्तृत जानकारी और जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.