नई दिल्ली, मई 20 -- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भारतीय नौसेना के एक पूर्व कैप्टन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के स्रोत छिपाने का आरोप है। सीबीआई अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी अधिकारी 1 जुलाई 1989 को सब-लेफ्टिनेंट के रूप में नौसेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने 6 अगस्त 2016 को कैप्टन का पद प्राप्त किया, जो थलसेना में कर्नल के बराबर होता है। वे वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए। आगे बताया गया कि रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर कार्य किया। इनमें नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस निदेशालय, मुख्यालय स्ट्रेटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC), नेवल डॉकयार्ड मुंबई, बीएचईएल में गुणवत्ता आश्वासन सेल, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और नौसेन...