नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- अगर आप CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। इसके लिए आवेदन करने की तारीख बिल्कुल नजदीक आ गई है। उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक CAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थानों यानी IIMS ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाई थी। ऐसे में उम्मीदवारों के पास महज एक दिन है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म को भर दें। बता दें कि कैट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर 2026 दिन रविवार को आयोजित की जाएग...