नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- आईएएस-आईपीएस की कई हमें प्रेरणादायक कहानियां सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन आईपीएस मकसूद अहमद की कहानी अलग है। क्योंकि आईपीएस बनना इनका सपना था और इसके लिए ना जाने इन्होंने क्या-क्या त्याग किए। क्योंकि यूपीएससी के लिए उन्होंने अच्छी-खासी कॉर्पोरेट की जॉब छोड़ी। साथ ही जब पहली बार यूपीएससी क्रैक किया, तो इनका चयन आईआरटीएस के लिए हुआ। लेकिन इन्होंने इसे भी छोड़ दिया और यूपीएससी की तैयारी में लगे रहे। इनकी कहानी सिर्फ त्याग की नहीं है, बल्कि समर्पण और लोगों का नजरिया बदलने को लेकर भी है। क्योंकि ये जिस जगह से ताल्लुक रखते हैं, वहां के बारे में सिर्फ और सिर्फ नेगेटिव बातें ही सामने आती रही हैं। लेकिन इस नकारात्मक नजरिए का दीवार तोड़ते हुए उन्होंने ये साबित कर दिया की अगर आपके अंदर कुछ भी करने का जज्बा और जुनून हो, तो कुछ भ...