नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Cabinet reshuffle: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगठन के पुनर्गठन की लगभग तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर दिल्ली में कई राउंड की उच्च स्तरीय बैठकें हुई हैं। अभी कुछ दौर की बैठकें और होनी है। इसके बाद कभी भी भाजपा की नई टीम का ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही इस बात की भी चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले भाजपा की नई टीम का ऐलान होना तय है। इन राजनीतिक चर्चाओं को उस समय और गति मिली जब बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चली। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच भाजपा की नई...